वह मर गया ताकि मैं जिंदा रह सकूं, उसकी बहुत याद आती है...इजराइली जोड़े की दर्दनाक कहानी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 8, 2023, 11:19 AM IST

शैविट 22 साल के अपने मंगेतर एपस्टीन के साथ पुराने दिनों को याद कर रो रही है। लेकिन जिंदगी को दोबारा शुरू करना उसके लिए एक भयावह दुविधा बन गया है।

Hamas Attack: इजराइल पर हमास के हमले की नई-नई कहानियां सामने आ रही है। ऐसी ही कहानी है एक युवा इजराइली जोड़े की है जिनका साथ हमास के वीभत्स हमले के दौरान छूट गया। 22 साल की इरीन शैविट (Irene Shavit) ने सोचा था कई लोगों की तरह उनके रोमांस का अंत भी दिल टूटने के साथ हो सकता है। लेकिन इसका अंत 7 अक्टूबर को बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ, जब उसके प्रेमी एपस्टीन (Netta Epstein) ने शैविट की जान बचाने के लिए हमास के ग्रेनेड पर कूद लगा दी।

Hamas attack

इजराइल पर हमास का हमला

वह मर गया ताकि मैं जिंदा रह सकूं...

इजराइली अधिकारियों के अनुसार, एपस्टीन हमास के हमले और उसके बाद सदमे में मारे गए 1,400 लोगों में से एक थे। वह उन लोगों में शामिल थे जो हमले के पहले दिन ही मारे गए थे। शैविट ने कहा, वह मर गया ताकि मैं जिंदा रह सकूं, इसलिए मुझे जिंदा रहना चाहिए। शैविट ने 22 साल के अपने मंगेतर एपस्टीन के साथ पुराने दिनों को याद किया। लेकिन जिंदगी को दोबारा शुरू करना उसके लिए एक भयावह दुविधा बन गया है।

End of Feed