Dawood Ibrahim : अंडरवर्ल्ड सरगना एवं माफिया दाऊद इब्राहिम के बारे में नया खुलासा हुआ है। यह जानकारी उसकी शादी से जुड़ी हुई है। दाऊद की दूसरी शादी के बारे में यह खुलासा उसके भांजे ने किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में हसीना पारकर के बेटे ने बताया कि दाऊद ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की। रिपोर्टों के मुताबिक जांच एजेंसी ने पारकर के बेटे से पूछताछ गत सितंबर महीने में की। दाऊद की बहन हसीना पारकर का निधन हो चुका है।
दाऊद ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया
पारकर के बेटे अली शाह के बताया कि दाऊद ने अपनी पहली पत्नी को अभी तलाक नहीं दिया है। बीते वर्षों में एनआईए ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड सरगना से जुड़े कई ठिकानों में छापे मारे हैं और उसके टेरर नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। शाह से पूछताछ के बाद दाऊद के बारे में मिली इन जानकारियों को जांच एजेंसी अपनी चार्जशीट में शामिल किया है और उसे कोर्ट में दाखिल किया है।
मेहजबीन ने उसे दूसरी शादी के बारे में बताया
अली शाह ने एनआईए को बताया है कि दाऊद ने अभी तक अपनी पहली पत्नी मेहजबीन शेख को तलाक नहीं दिया है। शाह का कहना है कि मेहजबीन जांच एजेंसियों के निशाने पर है। ऐसे में जांच का दायरा दूसरी तरफ मोड़ने के लिए दाऊद ने अपनी दूसरी शादी की होगी। शाह ने जांच एजेंसी को बताया कि जुलाई 2022 में दुबई में वह दाऊद की पहली पत्नी से मिला था। इस मुलाकात के दौरान मेहजबीन ने उसे दाऊदी की दूसरी शादी के बारे में बताया।
