हरियाणा: 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी-शाह भी रहेंगे मौजूद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2024, 12:04 PM IST

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है। इं

Swearing in Ceremony of BJP government in Haryana: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अगले हफ्ते शपथ ग्रहण समारोह होगा। 17 अक्टूबर को पंचकुला में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ नेता व अन्य बीजेपी-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में किसी पार्टी ने लगातार तीन बार सरकार बनाई है।

Nayab Saini

नायब सिंह सैनी सीएम पद की पहली पसंद

हरियाणा में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के वास्ते उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान यह संकेत दिया था कि अगर हरियाणा में पार्टी की जीत होती है, तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिये उसकी पसंद होंगे। सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

End of Feed