Safe Her: महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की पहल, अब अकेले सफर करने से नहीं लगेगा डर

आपको बस इतना करना है कि राज्य पुलिस कंट्रोल नंबर '112' पर कॉल करें और समय, गंतव्य और आपातकालीन संपर्क सहित अपनी यात्रा का विवरण साझा करें।

Safe Her: महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने महिलाओं से यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का उपयोग करने का आग्रह किया ताकि पुलिस उनकी लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सके और किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्रदान कर सके। यह सेवा अकेले यात्रा करने वाली या रात में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

Safe her

महिला सुरक्षा की पहल

आपको बस इतना करना है कि राज्य पुलिस कंट्रोल नंबर '112' पर कॉल करें और समय, गंतव्य और आपातकालीन संपर्क सहित अपनी यात्रा का विवरण साझा करें। फिर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप नंबर पर अपना लाइव लोकेशन साझा करना होगा। पुलिस उनकी लाइव लोकेशन को ट्रैक करती है और हर आधे घंटे में यात्रा के बारे में पूछताछ करती है और अगर कोई परेशानी होती है तो सहायता प्रदान की जाती है।

End of Feed