Haryana: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा के चार जिलों में धारा 144 लागू, जानिए अब तक का सारा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 09:30 AM IST

Haryana Nuh Hinsa Update: हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर पथराव किया, तो हिंसा भड़क गई। अब ये जानकारी सामने आ रही है कि ये हिंसा एक साजिश हो सकती है। इसकी जांच के लिए लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। आपको इस हिंसा से जुड़ी हर अपडेट बताते हैं।

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि ये हिंसा एक साजिश का हिस्सा हो सकती है। लोकल इंटेलिजेंट की मदद से जांच शुरू की गई। वीडियो फुटेज के जरिये उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा के दौरान की जो तस्वीरें (फुटेज) मिली हैं, उनसे कई उपद्रवी के बारे में पता भी चला है।

Nuh Hinsa

हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा की जांच शुरू।

हरियाणा के चार जिलों में धारा 144 लागू

हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा को लेकर प्रशासन ने आसपास में अलर्ट जारी कर दिया है। चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और मेवात जिले में धारा 144 लागू कर दी दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है। इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। वहीं गुरुग्राम में धारा 144 लागू होने का असर ऑफिसों पर पड़ता दिख सकता है। दिल्ली एनसीआई के अलग-अलग जगहों से लोग ऑफिस जाने के लिए गुरुग्राम पहुंचते हैं। ऐसे में कई इलाकों में तनाव का माहौल है।

End of Feed