हरियाणा के सरकारी डॉक्टर आज से हड़ताल पर, OPD के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी रहेगी बंद

Haryana News: हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पतालों में किसी मरीज की जांच नहीं होगी।

Haryana News: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके कारण आज से सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। एचसीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया सहित चार डॉक्टरों ने पंचकूला में स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

Haryana News

हरियाणा में OPD के साथ सभी इमरजेंसी सेवाएं बंद

8 जुलाई को भी 2 घंटे के लिए बंद की गई थी ओपीडी सेवाएं

डॉक्टर राजेश ख्यालिया ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में पूर्ण हड़ताल की थी। उस दौरान सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि उनकी सभी मांगे जायज हैं उन्हें जल्दी लागू किया जाएगा। लेकिन आज 7 महीने बाद भी उनका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को 2 घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं बंद की गई थी और तभी 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, जिसके चलते डॉक्टर को मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

End of Feed