Haryana Civic Polls Result: हरियाणा निकाय चुनाव में चली BJP की आंधी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानिए क्या रहा नतीजा

महापौर (मेयर) पदों के लिए उपलब्ध परिणामों और रुझानों के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जोरदार जीत दर्ज की। यमुनानगर और पानीपत में बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Haryana Civic polls Result: हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की जीत को दोहराते हुए कांग्रेस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मेयर की 10 सीटों में से 9 पर बीजेपी का भगवा झंडा लहराता दिख रहा है। बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवारों ने सात नगर निगमों में जोरदार जीत दर्ज की, जबकि दो अन्य नगर निकायों में पार्टी उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

BJP wins Haryana local polls

हरियाणा निकाय चुना्व में BJP की प्रचंड जीत

कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी ने धूल चटाई

साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी ने धूल चटा दी। सात नगर निगमों-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव दो मार्च को हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए और उसी दिन 21 नगर समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव भी हुए। पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए नौ मार्च को मतदान हुआ था।

End of Feed