हल्द्वानी में हिंसा: हमलावरों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, रासुका के तहत होगी कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 07:31 PM IST

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित 'मलिक का बगीचा' में बृहस्पतिवार शाम को हिंसा भड़क गयी थी ।

Haldwani Violence: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने और आगजनी व तोड़फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल जिले के हिंसाग्रस्त शहर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के बाद कुमार ने कहा कि पहली प्राथमिकता हल्द्वानी में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है।

Haldwani violence

हल्द्वानी में हिंसा

अराजक तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अंशुमान सिंह भी इस दौरान कुमार के साथ रहे। कुमार ने कहा कि कर्फ्यू लगाने के साथ ही हालात काफी हद तक नियंत्रण में आ गए हैं लेकिन इस समय हमारा विशेष ध्यान अगले 24 घंटों में शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना है। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तथा तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed