Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जहां अतिक्रमण हुआ था वहां बना दी नयी 'पुलिस चौकी'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2024, 07:54 PM IST

haldwani banbhulpura new police chowki: उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में मलिक के बगीचे पर जहां अतिक्रमण हुआ था वहां नयी पुलिस चौकी की स्थापना हो गई है।

haldwani banbhulpura new police chowki: हल्द्वानी हिंसा (haldwani violence) को लेकर प्रशासन का बेहद कड़ा रूख सामने आया है, बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के कम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी (banbhulpura new police chowki) स्थापित की गयी है।

haldwani banbhulpura new police station

इस चौकी का उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 2 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा कराया गया

इस चौकी का उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 2 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा कराया गया वहीं मौके पर पीएसी व पैरामिलिट्री सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं साथ ही थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है।

End of Feed