ज्ञानवापी सर्वे: ASI ने रिपोर्ट सौंपने के लिए और 15 दिन का समय मांगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 02:05 PM IST

Gyanvapi survey: भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से शुक्रवार को 15 दिन का और समय देने की मांग की।

Gyanvapi survey: भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से शुक्रवार को 15 दिन का और समय देने की मांग की। दो नवंबर को वाराणसी की अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया था।

Gyanvapi survey, Archaeological Survey of India, Scientific Survey

ज्ञानवापी सर्वे पर 15 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी की जिला अदालत ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए आज 17 नवम्बर का समय दिया था। परंतु सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाने की वजह से एएसआई ने आज शुक्रवार को जिला जज ए के विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट अदालत के समक्ष जमा करने के लिए 15 दिन के और समय की मांग की है। उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले पर दिन में बाद में सुनवाई करेगी।

End of Feed