ज्ञानवापी में क्या-क्या मिला, सब सच आएगा सामने; दोनों पक्षों को सौंपी जाएगी ASI की सर्वे रिपोर्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 03:29 PM IST

Gyanvapi Survey Report: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की सर्वेक्षण रिपोर्ट पर जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंपी की जाएगी। ASI ने ई-मेल के जरिए रिपोर्ट भेजने का विरोध किया तो ये फैसला हुआ कि हिंदू और मुस्लिम पक्ष को रिपोर्ट की हार्ड कॉपी दी जाएगी।

Varanasi News Today: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण की जो रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में वाराणसी की जिला अदालत में दाखिल की थी, उसे कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्ष को सौंपने की अनुमति दी है। रिपोर्ट को सौंपने पर जिला जज ने सहमति जताई है। आसान शब्दों में समझा जाए तो ज्ञानवापी में क्या-क्या मिला, सब सामने आएगा।

Gyanvapi Masjid Case Update

हिंदू-मुस्लिम पक्ष को सौंपी जाएगी ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट।

ज्ञानवापी पर वाराणसी जिला अदालत का फैसला

ज्ञानवापी केस को लेकर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, 'आज अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और आम सहमति बनी कि एएसआई की रिपोर्ट की हार्ड कॉपी दोनों पक्षों को प्रदान की जाएगी। एएसआई ने ई-मेल के जरिए रिपोर्ट सौंपने पर आपत्ति जताई। इसलिए दोनों पक्ष रिपोर्ट की हार्ड कॉपी प्राप्त करने पर सहमत हुए।'

End of Feed