गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ा; 63 संदिग्ध केस, 12 संक्रमित; सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

गुजरात अब तक चांदीपुरा वायरस के कुल 63 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मामलों में 9 मरीज गुजरात के जबकि 3 मरीज राजस्थान के निवासी हैं।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वायरस की मौजूदा स्थिति, संक्रमित जिलों, जांच प्रक्रिया और रोकथाम के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रत्येक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री और केस हिस्ट्री का गहन विश्लेषण करने के निर्देश दिए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

गुजरात में 63 संदिग्ध, 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक चांदीपुरा वायरस के कुल 63 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मामलों में 9 मरीज गुजरात के जबकि 3 मरीज राजस्थान के निवासी हैं। अब तक 63 में से 55 नमूनों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 8 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

End of Feed