Video: कार ने फुटपाथ पर खड़े आदमी को मारी टक्कर, उछलकर कई फुट दूर गिरा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 10, 2023, 01:32 PM IST

भुज के भारापर गांव के पास एक कार चालक ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह मौके से फरार हो गया। घटना में युवक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hit and Run Case: गुजरात के कच्छ से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक कारण चालक ने फुटपाथ पर खड़े हुए यात्री को टक्कर मार दी। तेज टक्कर के बाद व्यक्ति उछलकर कई फुट दूर गिरा। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना भुज के भारापर गांव की है। वीडियो में दिख रहा है कि भारापर बस अड्डे के पास एक बाइक को बचाने के चक्कर में तेज गति से आ रहा कार चालक नियंत्रण खो बैठा। उसने फुटपाथ पर खड़े यात्री को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने के बाद व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

End of Feed