गुजरात: हार्दिक पटेल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 16, 2023, 05:26 PM IST

अदालत ने दो फरवरी के अपने आदेश में धरंगधरा के तालुका पुलिस थाना अधिकारी को पटेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के लिए कहा था।

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक हार्दिक पटेल के खिलाफ 2017 के एक मामले में अदालत में पेश होने में विफल रहने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। गुजरात में 2017 में हुए चुनाव से पहले सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले के एक गांव में पटेल ने राजनीतक भाषण दिया था।

Hardik Patel

हार्दिक पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

धरंगधरा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी डी शाह ने अदालत में पेश होने में विफल रहने के मामले में पटेल के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने दो फरवरी के अपने आदेश में धरंगधरा के तालुका पुलिस थाना अधिकारी को पटेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के लिए कहा था। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुये बताया कि अदालत का यह आदेश 11 फरवरी को थाने को प्राप्त हुआ ।

End of Feed