Times Now Summit 2024: 'लोगों को भरोसा देता हूं दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चलेगी', टाइम्स नाउ समिट में LG वीके सक्सेना का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 12:05 PM IST

Times Now Summit 2024 : कार्यक्रम में एलजी ने देश में हर क्षेत्र में हो रही तरक्की का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। विकास की यह यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। भारत को अब रोका नहीं जा सकता।

Times Now Summit 2024 : शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। वह ईडी की हिरासत से कथित रूप से सरकार चलाने के लिए आदेश दे रहे हैं। हिरासत से ही सरकार चलाने के ऐसे दो आदेश सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी। जेल से सरकार चलाने के AAP के दावे पर उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में बुधवार को बड़ी बात कही। टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने जब यह पूछा कि क्या दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी? इस सवाल पर एलजी ने कहा कि 'मैं लोगों को भरोसा देता हूं कि दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चलेगी।'

VK saxena

टाइम्स नाउ समिट 2024 में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना।

कार्यक्रम के पहले दिन एलजी ने देश में हर क्षेत्र में हो रही तरक्की का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है। विकास की यह यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। भारत को अब रोका नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि पीएम देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर काम कर रहे हैं। एलजी ने जन धन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में इसके तहत 50 करोड़ बैंक खाते खुले और 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास अपने मोबाइल फोन हैं।

End of Feed