देश में मुस्लिमों की आबादी कितनी, सरकार ने बताया लेकिन पसमांदा मुसलमानों पर नहीं दिया कोई डाटा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 21, 2023, 11:19 AM IST

Muslim Population In India: तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि 2011 की जनगणना के मुताबिक मुस्लिमों की आबादी देश की कुल जनसंख्या की 14.2 फीसदी थी।

Muslim Population In India: देश में मुस्लिमों की आबादी के बारे में सरकार ने आंकड़ा दिया है। सरकार ने बताया है कि मुस्लिम समुदाय की आबादी साल 2023 में करीब 19.7 करोड़ है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि 2011 की जनगणना के मुताबिक मुस्लिमों की आबादी देश की कुल जनसंख्या की 14.2 फीसदी थी। मुस्लिमों की आबादी बढ़ने की जो दर रही है उसके हिसाब से 2023 में उनकी मौजूदा आबादी के बारे में अनुमान लगाया गया है।

muslim poulation

केंद्रीय मंत्री ने मुस्लिमों की आबादी के बारे में बताया।

2011 में देश में मुस्लिमों की आबादी 17.2 करोड़

उन्होंने बताया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार देश में मुस्लिमों की आबादी 17.2 करोड़ थी। जनसंख्या के अनुमान पर टेक्टिनकल ग्रुप ने जुलाई 2020 में जनसंख्या को लेकर अपनी एक अनुमानित रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में उसने कहा कि साल 2023 में देश की आबादी 138.8 करोड़ हो सकती है। ईरानी ने कहा, 'कुल जनसंख्या में मुस्लिमों की 14.2 फीसदी की हिस्सेदारी और उसकी वृद्धि दर आकलन करते हुए 2023 में मुस्लिमों की आबादी 19.7 करोड़ होने का अनुमान जताया गया है।'

End of Feed