सेना को मिलेंगे नए टैंक, रडार और डोर्नियर एयरक्राफ्ट...1.45 लाख करोड़ रुपये के सैनिक साजों-सामान खरीद को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए ‘फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स’ (FRCV) की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके तहत सेना को लड़ाकू वाहनों, वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार, डोर्नियर -228 विमान मिलेंगे.

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय सेना को जल्द ही नए टैंक, रडार और एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद का बड़ा फैसला
  • रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी

Combat Vehicles, Radars and Aircraft for Army: भारतीय सेना को जल्द ही नए टैंक, रडार और एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं जिससे इसकी ताकत में और इजाफा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने मंगलवार को रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भविष्य के लिए तैयार लड़ाकू वाहनों, वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार, डोर्नियर -228 विमान, अगली पीढ़ी के गश्ती और ऑफशोर गश्ती जहाजों की खरीद को मंजूरी मिल गई है।

Army vehicles, Radar and Aircrafts

सेना की बढ़ेगी ताकत

फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए ‘फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स’ (FRCV) की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने प्रस्तावों को स्वीकृत किया। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 1,44,716 करोड़ रुपये की राशि के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AON) प्रदान की।

End of Feed