Odisha Train Accident: ओडिशा में बेपटरी हुई मालगाड़ी, तीन डिब्बे हुए हादसे के शिकार, देखिए वीडियो

Odisha Train Accident: ओडिशा में शुक्रवार की रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। टिटिलागढ़ यार्ड के पास यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ समय के लिए ट्रेन सेवा बाधित हो गई।

Odisha Train Accident: ओडिशा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। यह हादसा शुक्रवार की रात हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे रेलवे स्टेशन के पास टिटिलागढ़ यार्ड में पटरी से उतर गए। एक वैगन आंशिक रूप से रेल पटरी के किनारे पर चढ़ गया, जबकि दो अन्य पूरी तरह से पटरी से उतर गए। संबलपुर के डीआरएम समेत ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बों को वापस पटरी पर लाने में जुट गए।

End of Feed