Breaking News: झांसी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस घटना के चलते झांसी से दिल्ली और झांसी से भोपाल जाने वाला रूट काफी वक्त तक बाधित रहा। बताया जा रहा है कि ये मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी बीच झांसी आउटर पर इसके चार पहिये अचानक पटरी से उतर गए।
झांसी में पटरी से उतरी मालगाड़ी।
झांसी आउटर पर डिरेल हुई मालगाड़ी
दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से उतर गए। जिसकी वजह से झांसी-दिल्ली, झांसी-भोपाल रूट रहा दो घंटे बाधित रहा। DRM सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मालगाड़ी के प्रभावित डिब्बे को अलग किया। दो घंटे बाद अप व डाउन मार्ग बहाल हुआ।
