नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन से सफर करनेवाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। अब कई वंदे भारत ट्रेनों में कोचों की संख्या को बढाया जाएगा। लिहाजा अब कोचों के बढ़ने से सीटें भी बढ़ जाएंगी।
वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ेगी (फोटो - इंडियन रेलवे)
रेल मंत्रालय ने तय किया है कि 3 मौजूदा 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में बदला जाएगा, वहीं 4 अन्य 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 16 कोच में अपग्रेड किया जाएगा। इससे अधिक यात्रियों को जगह मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
अपग्रेड होने वाली प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- 20631/32 मंगलुरु सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 16 से 20 किया गया ( दक्षिण रेलवे)
- 20701/02 सिकंदराबाद – तिरुपति 16 से 20 किया गया (दक्षिण मध्य रेलवे)
- 20665/66 चेन्नई एग्मोर – तिरुनेलवेली 16 से 20 किये गए (दक्षिण रेलवे)
- 20671/72 मदुरै – बेंगलुरु कैंट 8 से 16 हुए ( दक्षिण रेलवे )
- 22499/00 देवघर – वाराणसी 8 से 16 (उत्तरी रेलवे)
- 20871/72 हावड़ा – राउरकेला 8 से 16 हुए ( दक्षिण पूर्व रेलवे)
- 20911/12 इंदौर – नागपुर 8 से 16 (पश्चिम रेलवे)
इस योजना के तहत जहां एक ओर यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर जिन रूट्स पर कम भीड़ है, वहां से हटाए गए रेक्स का इस्तेमाल नए रूट्स पर वंदे भारत सेवाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा। रेल मंत्रालय का यह कदम रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल, व्यावसायिक और जनहितकारी बनाने की दिशा में कदम है
