फिर विवादों में गोवा कला अकादमी, कहींं सांप मिल रहे हैं तो कहीं छत से गिर रहा पानी

Goa News: इस पूरे विवाद पर गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने सफाई देते हुए कहा है कि पुनर्निर्मित कला अकादमी के फर्श पर पानी गिरने का कारण खराब फायर हाइड्रेंट वाल्व था।

Goa News: गोवा की सांस्कृतिक विरासत मानी जाने वाली 'कला अकादमी गोवा' एक बार फिर से विवादों में आ गयी है। राजधानी पणजी में हाल ही में पुनर्निर्मित कला अकादेमी से जुड़ी दो घटनाओं ने विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का दुबारा मौका दे दिया है।

Goa

विवादों में गोवा कला अकादमी

दरअसल, कला अकादमी के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में पुनर्निर्मित कला अकादमी की छत से पानी का रिसाव होता दिखाई दे रहा है तो वहीं सोमवार को एक और वीडियो सामने आया जिसमें प्रतिष्ठित कला अकादमी के सभागार की कुर्सियों के नीचे एक सांप पाया गया। इन दोनों घटनाओं के बाद गोवा के विपक्षी दलों ने प्रमोद सावंत की सरकार पर हमला बोल दिया है।

End of Feed