हिमांशु भाऊ के बाद कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में गिरफ्तार, हरियाणा STF के इनपुट पर हुई कार्रवाई

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के बाद उसके करीबी सहयोगी और कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी हरियाणा एसटीएफ के इनपुट पर अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की विदेशी धरती पर बड़ी कामयाबी का सिलसिला जारी है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद, उसके करीबी सहयोगी और कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने दबोच लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई हरियाणा STF और भारतीय केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दिए गए सटीक इंटेलिजेंस इनपुट और रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई है। दोनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय उनके आपराधिक सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है।

Gangster Neeraj Faridpuria Arrested

नीरज फरीदपुरिया की फाइल फोटो

बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड चल रहे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI और अन्य स्थानीय एजेंसियों की कार्रवाई के बाद उसके पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। हिमांशु भाऊ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF की सबसे बड़ी हिट लिस्ट में शामिल था। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था।

End of Feed