G20 Summit: मेहमानों के लिए जयपुर हाउस में किया गया खास इंतजाम, थाली में परोसे जाएंगे ये व्यंजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 3, 2023, 01:45 PM IST

G20 Guest Lunch Plan: जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने वाले राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों के लिए जयपुर हाउस में विशेष दोपहर भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मेहमानों की थाली में बाजरे से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे। आगामी नौ-दस सितंबर को राजधानी दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है।

G20 Summit News: जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं। इन राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों को ऐतिहासिक जयपुर हाउस में दोपहर का भोज दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि मेहमानों की थाली में बाजरे से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में नौ-दस सितंबर को आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के नेता और प्रतिनिधि जुटने वाले हैं। जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रगति मैदान में निर्मित भारत मंडपम में किया जाएगा।

G20 Meeting

G20 में शिरकत करने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनके पार्टनर के लिए लंच का खास इंतजाम।

पार्टनर के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे अलग-अलग नेता

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, 'मुख्य शिखर सम्मेलन स्थल पर विशेष प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा जयपुर हाउस में नेताओं के जीवनसाथियों के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जयपुर हाउस में राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) भी है।' एनजीएमए में कलाकृतियों का एक समृद्ध संग्रह है, जिसमें पेंटिंग, मूर्तियां, तस्वीरें आदि शामिल हैं। यह गैलरी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आती है।

End of Feed