G20 Summit 2023 : जी-20 समिट का डेट, टाइमिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं पाबंदियों से लेकर जानें हर एक चीज

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 3, 2023, 01:50 PM IST

G 20 Summit 2023 Date, Timing, Schedule : जी-20 का सफल आयोजन के लिए भारत सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। मेहमानों की सुरक्षा, यातायात, खाने-पीने और ठहरने को लेकर बेहद उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। दिल्ली की सड़कों, इमारतों एवं दर्शनीय स्थलों को रूप सज्जा एवं सौंदर्यीकरण से चमका दिया गया है। दिल्ली नई रूप में नजर आ रही है।

G 20 Summit 2023 Date, Timing, Schedule : भारत में आजादी के बाद सबसे बड़े सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। राजधानी दिल्ली में 8 और 9 सितंबर को होने जा रहे जी-20 समिट में दुनिया के सभी बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच की मेजबानी करना भारत के लिए प्रतिष्ठा की बात है। इसे वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है। जी-20 का सफल आयोजन के लिए भारत सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। मेहमानों की सुरक्षा, यातायात, खाने-पीने और ठहरने को लेकर बेहद उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। दिल्ली की सड़कों, इमारतों एवं दर्शनीय स्थलों को रूप सज्जा एवं सौंदर्यीकरण से चमका दिया गया है। दिल्ली नई रूप में नजर आ रही है।

pic g 20

जी-20 समिट में जुटेंगे दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष।

जी-20 में कौन-कौन से देश

जी-20 दुनिया के विकसित एवं विकासशील देशों का समूह है। इसका गठन 26 सितंबर 1999 को हुआ। जी-20 की बैठक हर साल आयोजित की जाती है। बैठक में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों सहित ज्वलंत मुद्दों पर उनके समाधान पर चर्चा होती है। जी-20 के देश हैं-अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ

End of Feed