भगोड़ा अमृतपाल सिंह (Amritpal singh) गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है। अब तक भगोड़ा अमृतपाल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा था। नए-नए लुक में उसकी तस्वीरें देखी जा रही थीं। अब अमृतपाल ने लोगों को भड़काने और तनाव फैलाने के लिए अपना वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अमृतपाल अपने फॉलोवर्स को मोबलाइज करने की कोशिश कर रहा है। 18 मार्च से फरार अमृतपाल का ये पहला वीडियो है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सिख चैनल नाम के एक फेसबुक पेज पर लाइव हुआ था। इस वीडियो में अमृतपाल अपने साथियों से संगत में इकट्ठा होने को कह रहा है। पंजाब के युवाओं को अपने साथ आने के लिए कह रहा है और ये भी कह रहा है कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर पाया।
पहले अमृतपाल कहता था कि वो भागेगा नहीं, लेकिन वो भाग गया। अब वो वीडियो में कह रहा है कि वो इतने दिनों से घूम रहा है और कोई उसे छू नहीं पाया। कहा जा रहा है कि सरेंडर के लिए उसने तीन शर्तें भी रखी हैं। ये तीन शर्तें क्या हैं?
पहली शर्त- गिरफ्तारी को सरेंडर दिखाया जाए
दूसरी शर्त- पंजाब की जेल में ही रखा जाए
तीसरी शर्त- जेल में उसके साथ मारपीट ना हो
इस बीच पंजाब पुलिस का दावा है कि भगोड़े अमृतपाल की शर्तों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है हालांकि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने तगा कि अगर भगोड़ा अमृतपाल सरेंडर करता है तो नियमों के मुताबिक उसके साथ सलूक किया जाएगा
भगोड़े अमृतपाल की लास्ट लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई है। और गिरफ्तारी से बचने के लिए भगोड़े अमृतपाल ने नया प्लान तैयार किया है। लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने ऐसा ट्रैप बिछाया है। इस बार अमृतपाल का बचना नामुमकिन है।
