जोरावर टैंक से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक, रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-बेल्जियम के बढ़ते सहयोग की PM मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता के बाद कहा कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की है।

India-Belgium ties : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और बेल्जियम के प्रगाढ़ होते रिश्ते की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों का सहयोग पारंपरिक क्षेत्र से आगे बढ़कर रक्षा एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। पीएम ने कहा कि दोनों देश जोरावर टैंक एवं आंध्र प्रदेश में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थितियां बनी हुई हैं और भोजन, ईंधन या आपूर्ति श्रृंखला-हर क्षेत्र में अनिश्चितता का असर पड़ रहा है।

Belgium

भारत की यात्रा पर आए हैं बेल्जियम के प्रधानमंत्री।

दुनिया के लिए नए अवसरों का स्रोत बना भारत-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता के बाद कहा कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है। पिछली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की और आज भारत की विकास गाथा दुनिया के लिए नए अवसरों का स्रोत बन रही है। भारत और बेल्जियम संवाद और कूटनीति में विश्वास करते हैं और हम सभी संघर्षों को जल्द समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, चाहे वह यूक्रेन में हो या पश्चिम एशिया में।

End of Feed