'नहीं चाहता विधवा की तरह जीवन बिताए मुशाल', पत्नी को तलाक देना चाहता है तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक

मुशाल से तलाक की वजह के बारे में बताते हुए यासीन ने लिखा है, 'मैं नहीं चाहता कि मुशाल अपनी जिंदगी इन परिस्थितियों की बोझ तले बिताए या एक विधवा की तरह रहे। मैं चाहता हूं कि वह अपने जीवन की नई शुरुआत करे और अपना जीवन उम्मीद एवं मर्यादा के साथ बिताए।'

Yasin Malik News: तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी यासीन मलिक अपनी पत्नी मुशाल को तलाक देना चाहता है। दरअसल, यासीन ने जम्मू की TADA/POTA कोर्ट में दाखिल अपने 25 पन्ने के हलफनामे में पत्नी को तलाक देने की बात कही है। इस कोर्ट में अलगाववादी नेता के खिलाफ हत्या के एक मामले की सुनवाई हो रही है। इस हलफनामे के जरिए उसने अपनी मां, पत्नी मुशाल और 13 साल की बेटी रजिया सुल्तान को संदेश दिया है। मुशाल को संबोधित करते हुए यासीन ने लिखा है कि 'वह बीते आठ साल से उसकी आवाज सुन नहीं पाया है। इस दौरान उसे फोन पर बात करने की इजाजत नहीं दी गई और न ही वीडियो कॉल पर वह उसे कभी देख पाया है।'

Mushal

अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है यासीन मलिक।

'नहीं चाहता विधवा की तरह रहे मुशाल'

मुशाल से तलाक की वजह के बारे में बताते हुए यासीन ने लिखा है, 'मैं नहीं चाहता कि मुशाल अपनी जिंदगी इन परिस्थितियों की बोझ तले बिताए या एक विधवा की तरह रहे। मैं चाहता हूं कि वह अपने जीवन की नई शुरुआत करे और अपना जीवन उम्मीद एवं मर्यादा के साथ बिताए।' फांसी या आने वाले कई वर्षों तक जेल में रहने की आशंका के बीच मलिक ने कहा कि उसने एक 'बेहद पीड़ादायक फैसला' लिया है। उसने अपनी पत्नी को वैवाहिक बंधन से मुक्त करने की बात कही, ताकि उसे उस चिंता और अनिश्चितता के साथ न जीना पड़े, जो उनके भविष्य का हिस्सा बन चुकी है।

End of Feed