मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, इंफाल ईस्ट में हथियारबंद लोगों ने फेंके बम; लोगों में फैली दहशत

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इंफाल ईस्ट जिले के दो गांवों में लोगों के बीच उस वक्त दहशत फैल गई जब पहाड़ी इलाकों से हथियार बंद लोगों ने बम फेंके और बंदूक से हमला किया। इस हमले के तत्काल बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इंफाल ईस्ट जिले के दो गांवों में पहाड़ी इलाकों से शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने बंदूल और बम से हमला कर दिया। इस हमले से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनसाबी और थमनापोकपी गांवों में हुए हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Manipur Violence

मणिपुर हिंसा (फोटो साभार: https://x.com/manipur_police)

सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद लोगों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके परिणामस्वरूप दोनों गांवों में भीषण गोलीबारी हुई।

End of Feed