फ्रांस, अल्बानिया में क्या हो रहा है? भारत में भी हो रहीं ऐसी कोशिशें, मोहन भागवत ने चेताया; पीएम मोदी ने संदेश को बताया प्रेरणादायक

संघ प्रमुख ने कहा, प्रजातंत्र में आंदोलन होंगे, आंदोलन समाधान के लिए होना चाहिए। अखण्ड समाज में द्वेष पैदा नहीं होना चाहिए। वोट और सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ का लोभ हमारे विवेक औऱ सद्भावना पर हावी नहीं हो।

Mohan Bhagwat: विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संदेश में देश को फ्रांस-अल्बानिया जैसे हिंसक घटनाओं के प्रति चेताया है। भागवत ने कहा कि एक पश्चिम से आंधी चली, फ्रांस में क्या हो रहा है, नेपाल में क्या हुआ, रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी? ऐसा कभी नहीं हुआ न होगा। भारत में भी ऐसे प्रयास चल रहे हैं, पक्के नेतृत्व ने चलाया। उनको महत्वाकांक्षी नेता भी मिल जाते हैं, देश विकास कर रहा है समस्या रहती है,आंदोलन समाधान के लिए होते हैं।

Bhagwat

मोहन भागवत ने फ्रांस-अल्बानिया मामलों को लेकर चेताया

फ्रांस और अल्बानिया में क्या हो रहा है?

भागवत ने कहा, फ्रांस और अल्बानिया में क्या हो रहा है? नेपाल और बांग्लादेश में क्या हुआ? रिजीम चेंज करने से परिस्थिति नहीं बदलती। स्वार्थ के लिए ये घटना होती। भारत में भी ऐसे प्रयास चल रहे हैं। असुरी ताकतों का लक्ष्य भारत है। वो कोशिश करते हैं भारत, हिंदू और संघ को किस प्रकार तोड़ें। उन्हें उनकी प्रवृत्ति के लोगों की मदद मिल जाती है। विवेकहीनता के कारण महत्वाकांक्षी नेता उनको मिल जाते हैं।

End of Feed