पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन, एक समय थे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र

KP Unnikrishnan News: वडकरा से लगातार छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए उन्नीकृष्णन ने 1989-90 में वी पी सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय भूतल परिवहन और संचार मंत्री के रूप में प्रभार संभाला था।

KP Unnikrishnan Passes Away: भारतीय राजनीति में 1980 और 1990 के दशक के दौरान प्रमुख चेहरों में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का मंगलवार तड़के कोझिकोड में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उन्नीकृष्णन के परिजनों के अनुसार, वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन

वडकरा से लगातार छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए उन्नीकृष्णन ने 1989-90 में वी पी सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय भूतल परिवहन और संचार मंत्री के रूप में प्रभार संभाला था। मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खाड़ी युद्ध के समय भारतीयों की निकासी की निगरानी की।

End of Feed