पूर्व रॉ चीफ दुलत चाहते हैं बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ें भारत-पाकिस्तान, बताया वार्ता क्यों है जरूरी

Former RAW chief AS Dulat : भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड अनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का होना जरूरी बताया है। भारत और पाकिस्तान के संबंध पटरी से उतर गए हैं और दोनों देशों के बीच वर्षों से कोई बातचीत नहीं हो रही है।

Former RAW chief AS Dulat : भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड अनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का होना जरूरी बताया है। भारत और पाकिस्तान के संबंध पटरी से उतर गए हैं और दोनों देशों के बीच वर्षों से कोई बातचीत नहीं हो रही है। ऐसे में खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुलत ने बताया है कि बातचीत शुरू करना दोनों देशों के हित में है।

AS dulat

रॉ के पूर्व चीफ एएस दुलत।

रेत की तरह हाथ से फिसल रहा समय-दुलत

दिल्ली में अपनी पुस्तक 'द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पॉय' के विमोचन के मौके पर दुलत ने कहा कि 'समय रेत की तरह हाथ से फिसल रहा है। समय किसी का पक्ष नहीं लेता। हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें पाकिस्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मैं हमेशा कहता रहूंगा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की जरूरत है। भारत-पाकिस्तान बातचीत करें, यह मेरी राय है। जब बातचीत होती है तो चीजें बाहर आती हैं और फिर उनका हल ढूंढा जाता है। पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं है।'

End of Feed