पूर्व पीएम एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का हुआ निधन, इलाज के दौरान आया मैसिव कार्डियक अरेस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवेगौड़ा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल की थीं और पिछले कुछ दिनों से सांस संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इलाज के दौरान ही उन्हें मैसिव कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

पूर्व पीएम एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का हुआ निधन

पूर्व पीएम एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक, चेन्नम्मा को बुधवार रात बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत धीरे-धीरे ठीक हो रही थी,लेकिन शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उस समय एच. डी. देवेगौड़ा, उनके पुत्र और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे।

End of Feed