आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी बनीं आतिशी, पंकज गप्ता की लेंगी जगह

आतिशी मौजूदा प्रभारी पंकज गुप्ता की जगह लेंगी। बताया जा रहा है कि गुप्ता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समझा रहा है कि आतिशी यहां पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।

Aatishi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को गोवा का पार्टी प्रभारी बनाया है। आतिशी मौजूदा प्रभारी पंकज गुप्ता की जगह लेंगी। बताया जा रहा है कि गुप्ता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समझा रहा है कि आतिशी यहां पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।

atishi

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री हैं आतिशी। तस्वीर-PTI

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक द्वारा जारी एक औपचारिक घोषणा पत्र में कहा गया है, ‘पंकज गुप्ता की बीमारी के कारण अनुपलब्धता की वजह से आतिशी जी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। हम उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

End of Feed