Chatori Rajani: मशहूर फूड कंटेंट क्रिएटर 'चटोरी रजनी' के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Chatori Rajani's Son Dies in Accident: 'चटोरी रजनी' के नाम से मशहूर रजनी जैन ने मंगलवार को बताया कि उनके बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

Chatori Rajani's Son Dies: फूड कंटेंट क्रिएटर रजनी जैन जो 'चटोरी रजनी' (Chatori Rajani) के नाम से मशहूर हैं उन्होने 18 फरवरी यानी मंगलवार को बताया कि उनके बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। रजनी जैन और उनके पति संगीत जैन ने चटोरी रजनी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक बयान में कहा, 'बहुत दुखी मन से हम यह असहनीय समाचार शेयर कर रहे हैं कि हमारे प्यारे बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।'

Chatori Rajani's  son dies

'चटोरी रजनी' के नाम से मशहूर रजनी जैन के बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत (फाइल फोटो)

तरण जैन के निधन पर एक अन्य पोस्ट में कहा गया है कि शोक सभा बुधवार, 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में आयोजित की जाएगी।

End of Feed