5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी वाले बयान पर सियासी विवादः किस पर हंस रहे आप?- KCR पर FM सीतारमण का कटाक्ष

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 16, 2023, 10:06 PM IST

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षे विजन के तहत भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का सरकार की ओर से टारगेट रखा गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आप पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर इकनॉमी के लक्ष्य को कैसे एक मजाक करार दे सकते हैं? हर सूबे को उसके लिए योगदान करना चाहिए। आप किस पर हंस रहे हैं, लोगों पर?

उन्होंने आगे तंज कसा और हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा- साल 2014 में तेलंगाना का डेब्ट (ऋण) 60 हजार करोड़ रुपए था, पर सात-आठ सालों में यह तीन लाख करोड़ के पार चला गया है।

End of Feed