पुणे में शिवसेना विधायक के बेटे की कार में मिला 5 करोड़ कैश, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

Cash found in Car: पुणे में शिवपुर टोल नाके के पास चेकिंग के दौरान शिवसेना विधायक के बेटे की कार से पांच करोड़ कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Cash found in Car: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच एक निजी वाहन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुणे जिले के शिवपुर टोल नाके पर की गई। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख के मुताबिक, टोल नाके पर जांच के दौरान कार में पांच करोड़ रुपये कैश मिला है, जिसके बाद नकदी को जब्त कर लिया गया और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Police

पुणे में कार से 5 करोड़ कैश बरामद।

बताया जा रहा है कि यह कार सांगोला विधायक शाहजी बापू पाटिल के बेटे की है। कार में सांगोला विधायक के कार्यकर्ता शाहजी नलावडे सवार थे।यह गाड़ी पुणे से कोल्हापुर जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग के दौरान कार में भारी मात्रा में कैश मिला, जिसके बाद कार को राजगढ़ थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर और चुनाव विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

End of Feed