आतंकी हमले को धर्म के नाम पर बांटना गलत, पहली बार पूरा कश्मीर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, बोले गुलाम नबी आजाद

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में आजाद ने कहा, जब से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैला, बड़े-बड़े हमले हुए, लेकिन मैंने कभी यहां के लोगों को इस तरह पहले कभी आतंकियों के खिलाफ लड़ते हुए नहीं देखा है।

Ghulam Nabi Azad on Pahalgam Attack: गुलाम नबी आजाद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा है कि इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष एक साथ है। आजाद ने कहा कि आज तक घाटी में कभी टूरिस्ट पर हमला नहीं हुआ। ये पहली बार है जब पर्यटकों पर आतंकी हमला किया गया है। साथ ही कहा कि आतंकी हमले को धर्म के नाम पर बांटना गलत है।

Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद से खास बातचीत

पहली बार एकजुट हुए लोग

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में आजाद ने कहा, जब से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैला, बड़े-बड़े हमले हुए, लेकिन मैंने कभी यहां के लोगों को इस तरह पहले कभी आतंकियों के खिलाफ लड़ते हुए नहीं देखा है। पक्ष-विपक्ष सभी एक साथ हैं। लोगों ने लीड ली, मस्जिदों से आवाज आई। कुछ धार्मिक स्थलों को आतंकवादियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पहली बार यहां से आतंकियों के खिलाफ आवाज उठी है, लेकिन मीडिया में इसे जगह नहीं मिली कि देखिए यहां कितना बदलाव आया है। कश्मीर वाले आतंकवाद के खिलाफ हैं। पाकिस्तान को अब पीछे हट जाना चाहिए।

End of Feed