भारत-नेपाल पर्यटन मीट 2024 की पहली बैठक आयोजित, टूरिज्म को बढ़ावा देने की पहल

नेपाल पर्यटन बोर्ड के सीईओ दीपक राज जोशी ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि भारत, नेपाल के लिए विदेशी पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है और नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा भारत-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं।

India-Nepal Tourism Meet 2024: भारत के काठमांडू स्थित दूतावास और नेपाल पर्यटन बोर्ड ने संयुक्त रूप से 10 दिसंबर 2024 को पहली भारत-नेपाल पर्यटन मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2025 में प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली महाकुंभ मेला के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भारत और नेपाल के बीच सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए B2B कनेक्शन बनाना था। नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री अरुण कुमार चौधरी ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर प्रसन्ना श्रीवास्तव, चार्ज द' अफेयर अ. प., भारतीय दूतावास और दीपक राज जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने उद्घाटन किया।

India Nepal meet

भारत-नेपाल पर्यटन मीट

भारत-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

नेपाल पर्यटन बोर्ड के सीईओ दीपक राज जोशी ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि भारत, नेपाल के लिए विदेशी पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है और नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा भारत-नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं। मुख्य अतिथि अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि सीमा पार पर्यटन, विशेष रूप से भूमि मार्ग के माध्यम से नेपाल में पर्यटन का एक बड़ा योगदानकर्ता है, हालांकि यह पूरी तरह से औपचारिक आंकड़ों में शामिल नहीं होता। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दोनों पक्षों को सीमा पार कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए, विशेष रूप से सुदूर पश्चिम प्रांत जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में।

End of Feed