तिरुपति मंदिर में हादसा, लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, जब काउंटर के पास बड़े पैमाने पर भीड़ मौजूद थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तिरुपति मंदिर में कुछ ही दिनों के अंतराल में फिर से हादसा हुआ है। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, जब काउंटर के पास बड़े पैमाने पर भीड़ मौजूद थी। अब तक आग लगने की वजह यूपीएस को बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन आग बुझाने में जुटा है। फायर ब्रिगेड की मदद से तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव के दौरान हुई। इस मौके पर देश भर से हजारों लोग वहां पहुंचे हुए हैं।

Tirupati temple fire news

लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग।

End of Feed