दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब को मिला राजकीय सम्मान, इस बार रायसीना डॉयलॉग के हैं मुख्य अतिथि

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।' एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। यहां उनकी अगवानी विदेश राज्य मंत्री ने की। फिनलैंड के राष्ट्रपति रायसीना डॉयलॉग 2026 के मुख्य अतिथि हैं। यह समारोह जियो-पॉलिटिक्स एवं जिओ-इकोनॉमिक्स का बहुत बड़ा मंच है।

Finland President Alexander Stubb : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर उनका राजकीय सम्मान किया गया। वह रायसीना डॉयलॉग 2026 में हिस्सा लेंगे। उनके भारत पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'भारत में आपका गर्मजोशी भरा स्वागत! फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।' एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। यहां उनकी अगवानी विदेश राज्य मंत्री ने की। फिनलैंड के राष्ट्रपति रायसीना डॉयलॉग 2026 के मुख्य अतिथि हैं। यह समारोह जियो-पॉलिटिक्स एवं जिओ-इकोनॉमिक्स का बहुत बड़ा मंच है।

finland

दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब।

पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रिपोर्टों के मुताबिक इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार शेयर करेंगे, जिसमें मल्टीलेटरल मंचों पर सहयोग भी शामिल है। प्रधानमंत्री, मेहमान मेहमान के सम्मान में लंच देंगे।

End of Feed