बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham)सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) जो मशहूर हैं अपने कथित चमत्कारों के लिए। कहते हैं धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में आने वाले अनजान शख्स की भी पूरी जानकारी उनके पास होती है.. एक पर्चे पर उसका नाम पता सब लिख देते हैं। अपनी समस्या लेकर आने वालों की पूरी कुंडली निकाल देते हैं। समस्या की जड़ बता देते हैं। मगर, अपनी दिव्य शक्ति से लोगों के दुख दूर करने का दावा करने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब सवालों से घिर गए हैं। उनपर अंधविश्वास को बढ़ावा देने और अपनी कथित दिव्य शक्ति के बूते लोगों को बेवकूफ बनाने के आरोप लग रहे हैं। बागेश्वर सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का सच क्या है ?
Bageshwar Dham के दरबार में पहुंचीं महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर, बोली- ये चमत्कार है, बाबा पर है पूरा भरोसा
- Agency by: Agency
- Updated Jan 20, 2023, 03:02 PM IST
बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा देश में सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्ले में हो रही है। एक ओर बाबा के लाखों भक्त हैं जो उनके पास सिद्ध शक्तियों के होने का दावा करते हैं। बाबा के उपायों से अपनी समस्या दूर होने की बात करते हैं। तो दूसरी ओर वो लोग हैं जो बाबा पर चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।
End of Feed
