Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में गूंजी किलकारियां...! चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 10:12 PM IST

Cheetah Gamini birth to five cubs in Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर बताया है कि दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि 'गामिनी की विरासत आगे बढ़ी, उसके प्यारे शावकों का परिचय।'

Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। ये जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साझा की है। मादा चीता और उसके शावकों की तस्वीरें साझा करते हुए यादव ने लिखा कि 'गामिनी की विरासत आगे बढ़ी, उसके प्यारे शावकों का परिचय।'

cheetah Gamini

कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी।

कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी

भूपेंद्र यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है, उसने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।'

End of Feed