FBI का खुलासा-ISI, बब्बर खालसा से है पासिया का कनेक्शन, आतंकी को भारत लाने की NIA ने शुरू की तैयारी

Happy Passia : सूत्रों ने बताया कि पासिया के खिलाफ एनआईए के अनुरोध पर ‘ब्लू नोटिस’ जारी किया गया था। इंटरपोल का ‘ब्लू नोटिस’ किसी आपराधिक जांच के संबंध में व्यक्ति की पहचान, ठिकाने या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है।

Happy Passia : अमेरिका में गिरफ्तार गैंगेस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के बारे में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि ऐसा संदेह है कि पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के साथ मिलकर काम कर रहा था। पासिया को हाल ही में सैक्रेमेंटो में FBI एवं ERO ने गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पासिया को प्रत्यर्पित कर भारत लाने की दिशा में पहल कर चुकी है। पासिया अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था।

Happy Passia

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ आतंकी हैप्पी पासिया।

बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था पासिया

जांच एजेंसी का कहना है कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए पासिया बर्नर फोन और कूट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता आ रहा था। इससे उसके ठिकानों का पता लगाना मुश्किल हो रहा था। नई दिल्ली में एफबीआई ऑफिस के एजेंटों ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया था कि पंजाब में हुए कई आतंकी हमलों में पासिया वांछित है। इस बीच, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने पासिया की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकी की गिरफ्तारी से आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में काफी मदद मिलेगी।

End of Feed