Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला ने NDA में शामिल होने के दिए संकेत, कहा-जम्मू-कश्मीर में लड़ेंगे अकेले

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2024, 03:40 PM IST

Farooq Abdullah may Join NDA: फारूक अब्दुल्ला ने इंडी एलायंस (INDIA bloc) को झटका दिया है उनका कहना है कि 'एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर सकता।'

Farooq Abdullah may Join NDA: विपक्षी इंडी ब्लॉक (INDIA bloc) को एक और झटका देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि 'जहां तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की बात हैं तो बता दूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इस बारे में कोई शक नहीं है' साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह भविष्य में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में फिर से शामिल हो सकते हैं।

Farooq Abdullah may Join NDA

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- 'एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर सकता।'

फारूख अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा, 'मैं समझता हूं कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे, जहां तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की बात हैं तो बता दूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इस बारे में कोई शक नहीं है।'

End of Feed