किसान ने मंच पर चढ़कर मंत्री नीतेश राणे को पहना दी प्याज की माला, गिरती कीमतों से था परेशान

नितेश राणे बगलान तालुका के चिरई गांव में थे, जहां वह सोमवार रात करीब 9 बजे 'संत निवृत्तिनाथ महाराज के पादुका दर्शन' के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Farmer Garlands Nitesh Rane With Onions- नासिक के बगलान तालुका में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे को एक किसान ने प्याज की माला पहना दी। रैली में शामिल एक किसान ने जिले में प्याज की गिरती कीमतों के विरोध में मंत्री को प्याज की एक माला पहनाई। इससे अचानकर अफरातफरी मच गई और बगलान तालुका की जयखेड़ा पुलिस ने तुरंत किसान को नीचे खींच लिया और कुछ घंटों के लिए उसे हिरासत में रखा।

Nitesh Rane

नीतेश राणे

किसान ने पहनाई प्याज की माला

नितेश राणे बगलान तालुका के चिरई गांव में थे, जहां वह सोमवार रात करीब 9 बजे 'संत निवृत्तिनाथ महाराज के पादुका दर्शन' के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी मंच पर महेंद्र लहू सूर्यवंशी नाम का किसान पहुंच गया और उसने मंत्री को प्याज की माला पहना दी। उसने लोगों को संबोधित करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया।

End of Feed