दिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, स्वीडन जाने की फिराक दो लोगों को दबोचा

IGI एयरपोर्ट पर एक बार फिर पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। दो युवक स्वीडन जाने की फिराक में थे, लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान उनके पासपोर्ट पर लगे शेंगेन वीजा फर्जी पाए गए। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में एक एजेंट को भी दबोच लिया गया है।

नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर एक बार फिर पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। दो युवक स्वीडन जाने की फिराक में थे, लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान उनके पासपोर्ट पर लगे शेंगेन वीजा फर्जी पाए गए। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में एक एजेंट को भी दबोच लिया गया है।

Delhi Racket

IGI एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश

पकड़े गए युवकों की पहचान तरणवीर सिंह (उम्र 18) और गगनदीप सिंह (उम्र 20) के रूप में हुई है, जो पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी हैं। दोनों युवक दोहा (कतर) होते हुए रोम, इटली और फिर स्वीडन जाने की योजना बना रहे थे।

End of Feed