फर्जी हस्ताक्षर मामला: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से सस्पेंड

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 11, 2023, 03:37 PM IST

Fake Signature Case: फर्जी हस्ताक्षर मामले में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसकी घोषणा की।

Fake Signature Case: फर्जी हस्ताक्षर मामले में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि मैं राघव चड्ढा को परिषद की सेवा से तब तक निलंबित करता हूं जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट का लाभ नहीं मिल जाता।

गौर हो कि राज्यसभा ने बताया था कि सभापति को उच्च सदन के सदस्य सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, एम थंबीदुरई और नरहरि अमीन से शिकायतें मिली हैं, जिन्होंने राघव चड्ढा पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है और अपनी शिकायत में 7 अगस्त को एक प्रस्ताव में प्रक्रिया एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए उनकी सहमति के बिना उनके नाम शामिल किए जाने का जिक्र किया। चड्ढा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर विचार करने के लिए एक प्रवर समिति के गठन का प्रस्ताव रखा था और इसमें चार सांसदों के नाम शामिल किए थे।चार सांसदों ने चड्ढा पर नियमों का उल्लंघन कर उनकी सहमति के बिना प्रवर समिति के गठन के लिए उनका नाम प्रस्तावित करने का आरोप लगाया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन सांसदों की शिकायतों का संदर्भ देते हुए मामले की जांच के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है।

End of Feed