IIT Baba in Mahakumbh: महाकुंभ में धूम मचाने वाले आईआईटी बाबा को जूना अखाड़ा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वह सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हो रहे थे, और जूना अखाड़ा के बड़े साधु ही मीडिया से बात कर सकते हैं। अब वह आम साधु की तरह सड़कों पर घूम रहे हैं। क्या वजह रहे, संतों ने क्यों उनपर गुस्सा निकाला है, ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
IIT बाबा अभय सिंह
अभय सिंह उर्फ आईआईटी बाबा
अभय सिंह उर्फ आईआईटी वाले बाबा महाकुंभ में बहुत सुर्खियां बटोर रहे थे और उनके इर्द-गिर्द मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। अब उनके अचानक गायब होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात जूना अखाड़े के 16 मड़ी आश्रम में रह रहे थे। आश्रम में मौजूद साधुओं के मुताबिक, लगातार इंटरव्यू देते-देते अभय के दिमाग पर असर पड़ गया था और उन्होंने मीडिया से कुछ ऐसी बातें भी कहीं जो उचित नहीं थीं। उनके जाने की क्या वजह रही, इस वीडियो में जानने की कोशिश करते हैं।
