यूपी में कई जिलों की DM रहीं दिव्या ने छोड़ा पद, कहा- राजनीति करूंगी, किस पार्टी में जाएंगी?

Divya Mittal Resignation Announcement: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय सीधे उत्तर प्रदेश की जनता के साथ नई राजनीति की शुरुआत करेंगी।

Ex IAS Divya Mittal Politics: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से अपने इस्तीफे के स्वीकार होने के बाद भविष्य की राह को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश और संबोधन जारी करते हुए उन्होंने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखने की घोषणा की है। हालांकि, पारंपरिक राजनेताओं से अलग राह चुनते हुए दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्थापित राजनीतिक दल (बीजेपी, सपा, कांग्रेस आदि) में शामिल नहीं होंगी, बल्कि सीधे जनता के मंच के माध्यम से स्वतंत्र राजनीति करेंगी।

'सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं': IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का बड़ा ऐलान; दिया ये नारा

'सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं': IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का बड़ा ऐलान; दिया ये नारा

80 साल के झंडों के नीचे खड़े होकर हिसाब नहीं मांगा जा सकता

राजनीतिक व्यवस्था पर हमला बोलते हुए पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि देश में दशकों से केवल समीकरण बिठाए गए हैं, लेकिन विकास और जवाबदेही के मोर्चे पर ठोस बदलाव नहीं हुआ।

End of Feed