Encounter in Chhattisgarh’s Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 12 नक्सली मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है।
बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़
3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। अभी किसी नक्सली के मारे जाने के आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं।
माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 व केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम ऑपरेशन चला रही है। ऑपरेशन में तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं।
नक्सलियों के हमले में 8 जवान शहीद
12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने कहा था कि दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और नागरिक चालक की मौत हो गई थी।
